पीरियड ज्यादा दिन तक रहे तो क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

महिलाओं में प्रत्येक माह पीरियड्स आते है। बहुत सी महिलाओं को सामान्य रूप से पीरियड्स आते है तो कुछ महिलाओं को अवधि पूरी होने पर भी पीरियड्स बने रहते है जानते है इसके कारण।
पीरियड ज्यादा दिन तक आए तो क्या करना चाहिए?

अगर पीरियड्स ज्यादा दिन तक आ रहे है तो आपको इसका इलाज करवाना चाहिए। इलाज के बहुत से तरिके होते है। डॉक्टर आपके पीरियड की अवधि को नियंत्रित करने, रक्तस्त्राव को कम करने का इलाज करते है इनमें शामिल है।

डॉक्टर आपको कुछ दवाएं लेने के लिए भी कह सकते है। जिससे की शरीर में हार्मोन संतुलन को सही किया जाता है। इससे कम ब्लीडिंग होगी और कुछ ऐसी दवाएं भी डॉक्टर दे सकते है जो आपको पीरियड्स के दौरान ही खानी होगी।
गर्भाशय की सफाई भी की जाती है जिसमें यूटरस से परत हटाकर सफाई करनी पड़ती है। इसके लिए डाइलेशन और क्यूरेटेज की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इससे भी अधिक रक्तस्त्राव को रोका जा सकता है।
इसके मामले में कई बार डॉक्टर सर्जरी करने की सलाह भी देते है। जिसमें की गर्भाशय को निकाल दिया जाता है। जिसके बाद पीरियड्स नहीं आते है और ना ही आप गर्भवती हो पाएंगी।

निष्कर्ष

पीरियड्स ज्यादा दिनों तक बने रहने पर आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। मासिक धर्म की सामान्य अवधि ७ दिनों की रहती है। इसके बाद भी पीरियड्स का बने रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। कई बार दिक्क्त बहुत बढ़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो समय पर इसका इलाज करवाए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info